हिंदी दिवस 2022

हम हिंदी दिवस क्यों मनाते है?

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो भारत में सबसे ज़्यादा बोली जाती है। इस भाषा का महत्व इस से भी पता चलता है की हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है। हम हर साल हिंदी दिवस लोगो को हिंदी भाषा के महत्व को बताने और हिंदी भाषा के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए मानते है।  

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल की तरह ही इस साल भी हम हिंदी दिवस 14 सितम्बर 2022 को हिंदी दिवस मनाएंगे।

अगर आप हिंदी दिवस मनाना चाहते है तो आप इस दिन लोगो को हिंदी का महत्व बता के और उन्हें हिंदी के प्रति जागरूक करके हिंदी दिवस मना सकते है। इसके साथ ही आप हिंदी से जुड़े कई सम्मलेन कर के भी लोगो को हिंदी के बारे में बता सकते है। 

हम हिंदी दिवस कैसे मना सकते है?

हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत

भारत के अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा ही बोली जाती है ज्यादातर लोग आम बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल करते है भारत में हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे समझना बहुत ही आसान है इस बात को देखते हुए ही 14 सितम्बर 1949 को हमारी संविधान सभा ने हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा बनाने का निर्णय लिया इसके बाद इसे पूर्ण रूप से लघु करने के लिए 1952 में 14 सितम्बर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। 

हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य इस दिन लोगो को इस बात से रूबरू कराना है की हिंदी भाषा का जब तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं होगा इसका विकास नहीं होगा।

हिंदी दिवस का उद्देश्य क्या है?

एकता की जान है ,  हिंदी देश की शान है।

कुछ पंक्तियां

हिंदी से ही दिन शुरू , हिंदी से ही शाम हिंदी में अब ज़िन्दगी , हिंदी में ही काम 

चलो छोड़ दे दूजी भाषा , हिंदी का अपमान है लिखें पढ़े बोले गायें , हिंदी हमारी शान है